विश्व कप के लिए फिट हुए केदार जाधव, इंग्लैंड होंगे रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

नयी दिल्ली। ऑल राउंडर केदार जाधव को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप के लिये फिट घोषित कर दिया गया। हाल में समाप्त हुई आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पांच मई को हुए मैच के दौरान जाधव के बांये कंधे में चोट लग गयी थी। 34 साल की विश्व कप में भागीदारी पर इस चोट के बाद संशय बन गया था। वह चोट के बाद तुरंत ही मैदान छोड़कर चले गये थे और तब कहा गया था कि वह कम से कम दो हफ्तों तक खेल से दूर रहेंगे। 

टीम के एक सूत्र ने कहा कि केदार की चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वह अब पूरी तरह से उबर चुका है। टीम के लिये चुने गये सभी 15 खिलाड़ी ब्रिटेन जा रहे हैं। टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने जाधव की फिटनेस रिपोर्ट सौंपी जिसमें उन्हें फिट दिखाया गया। फिटनेस टेस्ट मुंबई में गुरूवार को कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में होगा ऑलराउंडर्स का दबदबा, 2 बार की चैंपियन रही विंडीज पर सबकी निगाहें

आईसीसी नियमों के अनुसार 15 सदस्यीय शुरूआती टीम में बदलाव 23 मई तक ही हो सकते हैं। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। टीम 25 और 28 मई को क्रमश: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

अपनी पहली परीक्षा में ही फेल हुआ Mecca Joint Defence Agreement, हूतियों ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के पैक्ट की हवा निकाल दी

मंगल मिलन में NDA सांसदों ने PM Modi का तिरंगे के साथ किया स्वागत, लगाए वंदे मातरम के नारे

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP-Congress, Mayawati ने बताया सोची-समझी Conspiracy

Kharge का सीधा वार: सरकार मुद्दों से भाग रही, Parliament में विपक्ष अपना रुख नहीं बदलेगा