Kedarnath Highway Accident: महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिरी, SDRF ने सभी 4 को जिंदा बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2026

उत्तराखंड में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम 50 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरने के बाद पुलिस और बचाव दल ने महाराष्ट्र की तीन महिलाओं और चालक को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन गुप्तकाशी और गौरीकुंड के बीच जुरानी बैरियर के निकट एक खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले यातायात टीम ने घटना की सूचना दी।

गुप्तकाशी पुलिस थाना, फाटा चौकी और यातायात पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने भारी बारिश के बीच अभियान चलाया और क्षतिग्रस्त कार से चालक समेत सभी चार लोगों को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बचाई गई तीर्थयात्रियों की पहचान सुषमा, साधना और लता के रूप में हुई है, ये सभी महाराष्ट्र की निवासी हैं। चारों पीड़ितों को निकटवर्ती एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ