इन शॉपिंग एप्स से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदते वक्त रखें खास बातों का ध्यान

By शुभव यादव | Aug 08, 2020

आए दिन ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी के केस बड़ी संख्या में सुनने को मिलते हैं, ऐसे में कुछ मशहूर शॉपिंग एप्स हैं जन्मे भारत के लोग बढ़-चढ़कर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। लेकिन शॉपिंग करते वक्त यदि सतर्कता नहीं बरती जाती तो अधिकतर खरीदार अपने प्रोडक्ट से संतुष्ट नहीं होते और उसका केवल एक कारण होता है उनकी लापरवाही द्वारा की गई खरीदी।

आपको बता दें कि इस हफ्ते अमेजॉन और फ्लिपकार्ट में 6 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन सेल आने वाली है जिसमें कई तरह के अलग-अलग ऑफर्स अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए पेश किए जाएंगे। लेकिन इन प्रोडक्ट्स की स्पेसिफिकेशन को बखूबी समझना, सेलर डीटेल्स, प्रोडक्ट पर पहले से खरीदे गए लोगों के रिव्यू देखना भी बेहद जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे कंप्यूटर करें फॉर्मेट, बनाएं बूटेबल यूएसबी ड्राइव

विश्वसनीय सेलर हो तभी प्रोडक्ट खरीदें

वैसे तो अधिकतर प्रोडक्ट्स अमेजॉन और फ्लिपकार्ट खुद ही बेचते हैं लेकिन कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिन्हें थर्ड पार्टी सेलर द्वारा कस्टमर्स को अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के द्वारा बेचा जाता है। कई बार अलग-अलग प्रोडक्ट्स में बिग सेविंग ऑफर्स रखे जाते हैं लेकिन उनमें प्रोडक्ट क्वालिटी नहीं होती रिव्यू अच्छे नहीं होते और एक अच्छा विश्वसनीय सेलर भी नहीं होता है।

इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदी पर विशेष ध्यान रखें

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की खरीदी भारी मात्रा में होती है। लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्पीकर्स आदि को खरीदने के लिए करोड़ों लोग इन शॉपिंग एप्स में विजिट करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में की कई तरह की कैटेगरी होती हैं। ध्यान रखें कि कम दामों पर उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की क्वालिटी उतनी बेहतर होने की पूरी गारंटी नहीं होती, जितनी प्रोडक्ट के स्पेशिफिकेशन में दिखाई गई है। 

प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जरूर देखें

यदि आप इलेक्ट्रॉनिक सामानों के अलावा कुछ ऐसे सामान खरीदने जा रहे हैं जो एक लिमिटेड टाइम के लिए यूज किए जाते हैं उनकी एक्सपायरी डेट भी जरूर देखें साथी मैन्युफैक्चरिंग डेट भी देखना जरूरी है। 

इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर देखें, कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनके अपडेट वर्जन भी उसी समय में मौजूद होते हैं जबकि पुराने प्रोडक्ट भी लिस्टेड होते हैं, ऐसे में ध्यान रखें एक ही प्राइस में दो तरह के प्रोडक्ट भी हो सकते हैं। 

बेवसाइट ब्रांड की भी चिंता करनी है ज़रुरी

यदि आप ऑनलाइन खरीदी करने जा रहे हैं तो आपको वेबसाइट ब्रांड पर विश्वास होना भी जरूरी है क्योंकि कई मामले ऐसे सामने आते हैं जिसमें फर्जी वेबसाइट भी लोगों से ठगी करने का काम करती हैं।

कभी-कभार जो प्रोडक्ट आप खरीद रहे हैं, उससे आप संतुष्ट नहीं होते और वापस लौटाना चाहते हैं जिसमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन जिस शॉपिंग एप्स से आप खरीदारी कर रहे हैं उसकी टर्म्स एंड कंडीशन को बेहतरी से समझें इसके बाद ही खरीदारी करें।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स से वर्क फ्रॉम होम में बढ़ाएं वाई-फाई स्पीड

शॉपिंग बेवसाइटों के कस्टमर सर्विस का बर्ताव

कई मामलों में आप प्रोडक्ट खरीदते समय यदि संतुष्ट नहीं होते तो उसे वापस लौटाने के लिए कस्टमर सर्विसेस से संपर्क करते हैं लेकिन आप प्रोडक्ट की खामी को साबित नहीं कर पाते जिससे आपका प्रोडक्ट नहीं लौट पाता। इसलिए प्रोडक्ट खरीदने के बाद आपको जो भी कमी नजर आए उस पर कस्टमर सर्विस के कर्मचारी कन्विन्स हो सकें यह ध्यान रखना चाहिए।

- शुभव यादव

प्रमुख खबरें

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा