किड्स के लांचबॉक्स में प्रोटीन से भरपूर मूंग सैंडविच रखें, बच्चे बार-बार इसे खाने के लिए मांगेंगे, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 27, 2024

हर दिन माओं की यह टेंशन रहती है बच्चों के टिफिन में हेल्दी और टेस्टी खाने में क्या बनाकर दें। अगर आप भी यहीं सोचते रहते हैं तो चिंता को दूर करें। बस बच्चे के टिफिन में हरी मूंग से बना हुआ सैंडविच बनाकर रख दें, एक बार बच्चे ने इसे खा लिया है तो इसे बार-बार खाने के लिए मांगेंगे। इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं मूंह सैंडविच की रेसिपी।

- एक कप हरी मूंग की दाल

- ब्रेड

- दो चम्मच बेसन

- नमक स्वादानुसार

- जीरा

- हींग

- हल्दी पाउडर

- पिज्जा सिजनिंग

- मेयोनीज

- चीज

- टोमैटो सॉस

- देसी घी

मूंग सैंडविच की रेसिपी

- इसके लिए पहले आप एक कप मूंग को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें।

- अगली सुबह मूंग की दाल को अच्छे सो धोकर बिना पानी के पीस लें।

- फिर पिसी हुए मूंग दाल में आप नमक, एक से डेढ़ चम्मच बेसन मिलाएं।

- इसके बाद आप जीरा, हींग डालें। साथ ही में पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

- अब नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म करें, फिर उस पर घी लगाएं और उस पर मूंग के तैयार पेस्ट को पैनकेक की तरह फैला दें।

- मिश्रण को तवे पर फैलाने के बाद इसे करछल की मदद से साइस से दबाते रहें, इसे आप चौकोर शेप दें और ब्रेड के साथ रखने में अच्छा भी दिखेगा।

- इसको दोनो तरफ से सेंक लें और साथ ही में ब्रेड को भी तवे पर सेंक लें।

- फिर ब्रेड पर टोमैटो सॉस लगाएं। इसके साथ ही चीज ग्रेट करके डालें और ऊपर से पिज्जा सिंजनिंग छिड़क दें। 

- तवे पर रखने से चीज पिघल जाएगा और इस पर तैयार मूंग का पैनकेक रख दें।

- अगर मूंग का पैनेकक ब्रेड के साइज से बड़ा है तो आप साइड से उसे कट कर दें और ब्रेड जितना शेप दें। चलिए आपका टेस्टी और हेल्दी मूंग ब्रेड सैंडविच तैयार है। आपके बच्चे भी इसे बड़े ही प्यार से खाएंगे।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम