शांति बनाए रखें! अयोध्या फैसले पर विवादित टिप्पणी के चलते युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

बीकानेर। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण सारस्वत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर शुक्रवार रात को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद दिल्ली निषेधाज्ञा लागू

यह टिप्पणी पुलिस की निगरानी टीम की नजर में आ गयी और उसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नापासर के पास खारड़ा गांव का रहने वाला है और उसने यह टिप्पणी संभवत: नशे की हालत में की। 

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam विवाद पर विहिप आक्रामक, तमिलनाडु सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का आरोप

US Tariff Hike: भारत और चीन समेत 16 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका

Tripura civic polls के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर

Captain Smit Machhar ने टाला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मानित