घर में मौजूद वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए जरूर रखें ये 7 चीज़ें

By प्रिया मिश्रा | Jan 31, 2022

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि घर में कोई वास्तु दोष तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अक्सर ऐसा होता है कि किसी नई जगह जाने के बाद हम अच्छा महसूस नहीं करते हैं या बीमार हो जाते हैं। इसी तरह अगर आपके घर में बार-बार लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, परिवार के सदस्य बीमार पड़ रहे हों या काम बनते-बनते रुक जाएं तो समझ लीजिए कि घर में नकारत्मक ऊर्जा है। वास्तुशास्त्र में नकारत्मकता को खत्म करने और सकारत्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के जरिए आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में किन चीज़ों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है - 

घर में सकारात्मकता और खुशहाली लाने के लिए पारद शिवलिंग बहुत शुभ माना जाता है। घर के मंदिर में पारद शिवलिंग रखने से भगवन शिव की कृपा सदैव  बनी रहती है। इस से धन का लाभ होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 

    

श्री यंत्र 

ज्योतिषशास्त्र में श्री यंत्र का विशेष महत्व है। घर में क्रिस्टल का श्री यंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है। श्री यंत्र को धन के स्थान पर रखने से धन लाभ होता है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार श्री यंत्र बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं और रुके हुए काम बन जाते हैं।  

ताजे फूल 

घर के हर कमरे में ताजे खुशबूदार फूल रखने से आस-पास की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। ताजे फूलों की खुशबू से मन तो प्रसन्न होता ही है साथ ही घर में  पॉजिटिविटी भी आती है।

लाफिंग बुद्धा 

घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत लकी माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में खुशियाँ और पॉजिटिव एनर्जी आती है।

इसे भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें यह मंत्र, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

इंडोर प्लांट्स 

घर में हरे-भरे पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप कई अन्य इंडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, एरोकेरिया आदि घर के अंदर लगा सकते हैं। 

सुगंधित चीज़ें 

गंदी और बदबूदार जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज़्यादा  होता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए घर में सुगंधित अगरबत्ती, मोमबत्ती या अरोमा ऑयल का इस्तेमाल करें। यह भी ध्यान रखें कि अगर घर में कोई बदबूदार चीज़ हो तो उसे बाहर फेंक दें और घर को साफ-सुथरा रखें। 


विन्ड चाइमस

वास्तुशास्त्र के मुताबिक नकारत्मकता खत्म करने में ध्वनि का विशेष महत्व है। इसी वजह से पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्य के दौरान घंटी, शंख, ताली और अन्य वाद्ययंत्र बजाए जाते हैं, इससे सकारात्मकता आती है। घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम्स लगाने से भी घर में खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आती है।   

सेलेनाइट का पत्थर 

घर में पॉज़िटिव एनर्जी लाने के लिए घर में सेलेनाइट का पत्थर रखना अच्छा माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के खिड़की और दरवाजों पर सेलेनाइट का पत्थर रखने से नकारत्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। यह सफेद रंग का सल्फेट से बना पत्थर होता है जो अशुद्धियों को खत्म करता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Samajwadi Party में जाने की अटकलें खारिज, पर Vinesh Phogat के आरोपों पर Brij Bhushan ने साध ली चुप्पी

RBSK 2.0: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब बच्चों की Mental Health और Diabetes की भी होगी जांच

Wrestling में Vinesh Phogat का Comeback, Gonda में खतरे की आशंका पर सरकार को घेरा

पुराना कूलर देगा शिमला जैसी हवा, आजमाएं ये Viral Trick, गर्मी से तुरंत मिलेगी राहत