North Direction Vastu: घर की इस दिशा में जरूर रखें ये चीजें, लक्ष्मी-कुबरे होंगे प्रसन्न

By अनन्या मिश्रा | Nov 15, 2025

घर हो या फिर ऑफिस, अगर आप कुछ आसान वास्तु नियमों को अपनाते हैं, तो वातावरण में सकारात्मकता महसूस की जा सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर दिशा का अपना महत्व होता है और विशेष रूप से उत्तर दिशा को धन-समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। उत्तर दिशा को कुबेर देव का क्षेत्र भी कहा जाता है, जोकि हमारे जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक होता है। उत्तर दिशा में सही चीज़ें रखने और कुछ सरल उपाय करने से आपके घर और ऑफिस में सकारात्मकता बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: Surya Gochar In November 2025: नवंबर में सूर्य के गोचर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

धन और तिजोरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इस दिशा में पैसे, तिजोरी या अन्य धन संबंधी वस्तुएं रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आप उत्तर दिशा में कुबेर देव की मूर्ति या चित्र भी रख सकते हैं। इससे घर में धन और सुख-शांति बढ़ती है। वहीं अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो कुबेर यंत्र स्थापित करना चाहिए। इससे व्यापार में सफलता और लाभ देखने को मिलता है।

सजावट की वस्तुएं

उत्तर दिशा में एक्वेरियम, धातु या क्रिस्टल से बना कछुआ, छोटा फाउंटेन या नदी और झरने की तस्वीरें रखना शुभ माना जाता है। यह चीजें घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बनाए रखती हैं और वातावरण को भी शांत व सुखमय बनाती हैं। इसके अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट या विंड चाइम्स लगा सकती हैं, क्योंकि यह भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इन छोटे-छोटे उपायों से घर और ऑफिस में सुख-समृद्धि और ताजगी आती है।

पौधे

उत्तर दिशा में तुलसी, मनी प्लांट या बांस का पौधा रखना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह पौधे न सिर्फ वातावरण को हरा-भरा और ताजा बनाते हैं, बल्कि धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। विशेष रूप से बांस का पौधा घर में सौभाग्य और खुशहाली लाने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं पौधों को सिर्फ घर में लगाना ही नहीं बल्कि उनको साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है। क्योंकि सूखे और मुरझाए पौधे निगेटिव प्रभाव भी डाल सकते हैं।

ये चीजें न रखें

भूलकर भी उत्तर दिशा में कूड़ेदान, जूते-चप्पल या फिर भारी सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में अव्यवस्था या गंजदगी सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकती हैं और यह कुबेर देव को नाराज कर सकती हैं। जिस कारण आपके साथ आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए हमेशा उत्तर दिशा को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और खुला रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप