फ़िज़ूलखर्ची से परेशान हैं तो घर की इस दिशा में रखें तिजोरी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

By प्रिया मिश्रा | Feb 14, 2022

कई लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी धन नहीं कमा पाते हैं। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि घर में पैसा नहीं टिकता है। कुछ लोग बहुत कोशिशों के बाद भी फ़िज़ूलखर्ची नहीं रोक पाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तुशास्त्र में वास्तुदोष दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में घर में पैसा या तिजोरी रखते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बाटेंगे कि घर में तिजोरी रखते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है -

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। इससे फ़िज़ूलख़र्ची तो नहीं होती है लेकिन धन में बढ़ोतरी भी नहीं होती है। इसलिए  दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना शुभ नहीं माना जाता है। 

अगर अलमारी में धन रखना है तो उसके मध्य या ऊपरी भाग में रखें। इससे घर में पैसा टिकता है और फिज़ूलखर्ची कम होती है।   

पश्चिम दिशा में आलमारी या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है और घर में दरिद्रता आती है। 

इसे भी पढ़ें: सोमवार से रविवार तक, जानें दिन के अनुसार भगवान को लगाएं कौन सा तिलक, होंगे चमत्कारी लाभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तिजोरी का कमरा चौकोर या आयताकार होना चाहिए। इसके साथ ही तिजोरी के सामने कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। चाहें तो पूर्व या पश्चिम दिशा में दीवार पर तस्वीर टांग सकते हैं।

वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार घर में तिजोरी वाले कमरे में सिर्फ एक ही प्रवेश द्वार होना चाहिए। यह द्वार उत्तर या पूर्व दिशा से हो तो शुभ माना जाता है। अगर दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

वास्तु के मुताबिक, घर की तिजोरी के दरवाजे पर कमल पर बैठी हुई और सफेद हाथियों के सूंड से नहलाई जाती हुई लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन की वृद्धि होती है और फ़िज़ूलखर्ची पर भी लगाम लगती है।

ध्यान रहे कि तिजोरी का धरातल ऊंचा खाली नहीं बल्कि समतल होना चाहिए। अगर धरातल समतल न हो तो तिजोरी हिले न ‌इसके लिए नीचे ईंट पत्थर आदि लगा देना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तिजोरी में महालक्ष्मी यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, बीसा यंत्र व चांदी के प्लेट रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा