छगन भुजबल को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर रखना राकांपा का आंतरिक मामला: भरत गोगावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2024

महाराष्ट्र के ई.जी.एस. मंत्री एवं शिवसेना नेता भरत गोगावले ने रविवार को कहा कि छगन भुजबल को मंत्रिमंडल से बाहर रखा जाना महायुति का नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का आंतरिक मामला है।

गोगावले ने बताया कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरह ही राकांपा ने भी मंत्रियों के चयन पर फैसला किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं कर सकता। भुजबल को मंत्रिपरिषद से बाहर रखना राकांपा का मामला था, महायुति गठबंधन का नहीं।’’

भुजबल ने राकांपा अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भाजपा-नीत सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं करने का आरोप लगाया। राकांपा नेता ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने का समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ