कोविड सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में किया जा सकेगा हवन - डी सी ऊना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 12, 2021

ऊना।   माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ हेतू पूर्व में जारी की गई एसओपी में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों को मध्यनजर रखते हुए ही माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में हवन किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने कांगड़ा जिला केशक्तिपीठ नगरकोट धाम माता वज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका

मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत ही श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति प्रदान की जा रही है। मंदिर प्रशासन ने कोविड एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रबंध किए हैं। भक्तों को चलते-चलते ही दर्शन करने की अनुमति दी गई है तथा मंदिर परिसर में खडे़ होने व रूकने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

राघव शर्मा ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वह अपनी आरटीपीसीआर नेगटिव रिपोर्ट अथवा कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र साथ लाएं। उन्होंने कहा कि अंर्तराज्यीय बैरियर पर पुलिस वांछित प्रमाण पत्रों की चैकिंग कर रही है तथा आरटीपीसीआर नेगटिव रिपोर्ट अथवा दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही प्रदेश में प्रवेश करने दिया जा रहा है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाएं अन्यथा उन्हें बैरियर से ही वापिस भेज दिया जाएगा।राघव शर्मा ने डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित न होने दें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने तथा बिना मास्क श्रद्धालुओं का चालान करने के निर्देश भी दिए।

 

मां के दरबार में माथा टेकने आए श्रद्धालु भी मंदिर प्रबंधन के इंतजामों से संतुष्ट दिखे। अपने परिवार के साथ पंजाब के मुक्तसर से आए बलविंदर सिंह ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अच्छे इंतजाम किए हैं। अपने पिता के साथ जालंधर से माथा टेकने पहुंची अवनी ने कहा कि वह मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए हैं तथा यहां आकर अच्छा लग रहा है। प्रशासन ने यहां पर बेहतर इंतजाम किए हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार