घर में इन मूर्तियों को रखने से बढ़ता है गुडलक, जीवन में आती है खुशहाली

By प्रिया मिश्रा | Jan 14, 2022

घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह की मूर्तियां, शोपीस और सजावट का सामान रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियां रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन सी मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है - 

वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु में कछुए को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में कछुआ रखने से सुख समृद्धि आती है और आयु भी लंबी होती है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से सौभाग्य में बढ़ता है और हर काम में सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मूलांक 7 वालों के लिए साल 2022 रहेगा यादगार, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। हाथी ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है। घर में चांदी या पीतल से बनी हाथी की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में खुशहाली आती है। इससे धन समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तोते की प्रतिमा रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है कि स्टडी रूम में तोते की मूर्ति रखने से एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में सफलता मिलती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से सौभाग्य बढ़ता है और सुख-समृद्धि आती है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता गति और ताकत का प्रतीक होते हैं। घर में घोड़े की प्रतिमा रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

 - प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

West Bengal के बर्धमान से गिरफ्तार हुआ Jaish-e-Mohammed का संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल

Cauvery विवाद पर Supreme Court जाएगी तमिलनाडु सरकार, कानून मंत्री ने दी जानकारी

MKCG Medical College: ओडिशा में PG Exam प्रश्नपत्र लीक आरोपों की जांच शुरू

Cauvery Order: DK Shivakumar बोले, Tamil Nadu को दिया गया ज़रूरत से ज़्यादा पानी, सभी रिकॉर्ड पर