केजरीवाल ने स्वीकार की AAP की हार, बोले- जनता के बीच रहकर उनकी सेवा भी करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि जनता का फैसला हमें मंजूर है। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने पिछले 10 सालों में मौका दिया। हमने कई बड़े काम किया। हमने शिक्षी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किया। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते काम करते रहेंगे। हम समाज सेवा करते रहेंगे। लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के दिल में मोदी…, BJP की जीत पर बोले Amit Shah, जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत किया

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच और ‘आप’ ने छह सीट पर जीत हासिल कर ली है। भगवा पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। आयोग की ओर से जारी ताजा रुझानों में भाजपा को दिल्ली की 70 सीटों में से 43 और ‘आप’ को 16 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है, जबकि भगवा पार्टी के प्रवेश वर्मा ने चर्चित नयी दिल्ली सीट पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने का दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी “जीत” का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली की जनता को जाता है।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting