केजरीवाल और गहलोत ने इलेक्ट्रिक बस में किया सफर, सड़कों पर उतरीं 150 बसें, 3 दिनों तक कर सकते हैं मुफ्त यात्रा

By अनुराग गुप्ता | May 24, 2022

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 150 इलेक्ट्रिक डीटीसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बस में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि हम कहते हैं कि प्रदूषण बहुत है जिसके कई कारण है। अब अगर बसें धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक होती जाएंगी तो प्रदूषण भी कम होगा। उस दिशा में ये अच्छी शुरूआत हुई है। आज 150 बसें आई हैं और 1 महीने बाद में 150 बसें और आएंगी। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि ये जो 150(इलेक्ट्रिक) बसे जो दिल्ली की सड़कों पर आ रही हैं। अगले एक साल के अंदर हम 2,000 बसों को लाएंगे। तीन जगहों पर इलेक्ट्रिक डिपो बनकर तैयार है, यहां पर चार्जिंग प्वाइंट भी हैं। यहां पर डेढ़ से दो घंटे के अंदर पूरी बस चार्ज हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा 

3 दिनों तक कर सकते हैं मुफ्त यात्रा

राष्ट्रीय राजधानी में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में दिल्लीवासी 3 दिनों तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि 24 से 26 मई तक इलेक्ट्रिक बसों में कोई भी व्यक्ति यात्रा मुफ्त में यात्रा कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!