केजरीवाल जी जवाब दीजिए कि कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं या नहीं: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि विश्वास सच बोल रहे हैं या नहीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केजरीवाल जी, सीधा जवाब दो- कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं? हां या ना?’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘जवाब के इंतज़ार में…।’’ उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने विश्वास के इन आरोपों को हास्यास्पद करार दिया। साथ ही, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल और अस्पताल बनाने वाले शायद वह दुनिया के ‘सबसे प्यारे आतंकवादी’ हैं। आप, पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के रूप में उभरी है। राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं।

प्रमुख खबरें

बात करने की तमीज नहीं, बेहद आपत्तिजनक इंसान... Nawazuddin Siddiqui को टैग कर Dia Mirza ने की क्रिप्टिक पोस्ट

कब मनाया जाएगा Khatu Shyam का जन्मोत्सव? खाटू धाम जाना हो या घर बैठे पूजा करनी है, जानें सब कुछ

Prabhasakshi NewsRoom: 181 सीटें मांगी थीं, मगर Akhilesh Yadav ने 24 सीटों का प्रस्ताव देकर Congress को UP में उसकी हैसियत दिखा दी है

Apple Services Outage | अमेरिका में तकनीकी संकट गहराया: माइक्रोसॉफ्ट और एयरलाइंस के बाद अब Apple और मैरियट की सेवाएं भी ठप