केजरीवाल ने पंजाब में आप विधायकों से अपील, लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से करें काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के विधायकों से लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से और एक टीम की तरह काम करने को कहा। केजरीवाल ने उन्हें सलाह दी कि वे किसी के भी खिलाफ अभद्र या आपत्तिजनक का इस्तेमाल न करें। आप संयोजक ने विभिन्न सरकारी विभागों में 25,000 रिक्तियों को भरने की घोषणा तथा पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने से संबंधित फैसलों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में मान साहब ‘तुस्सी कमाल कर दित्ता... हमें सचमुच आप पर गर्व है।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

केजरीवाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से हमेशा विनम्र रहने और लोगों के साथ अशिष्ट व्यवहार नहीं करने या किसी के खिलाफ आपत्तिजनक का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। मान द्वारा एक भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की घोषणा पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं इसे भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन कहूंगा।’’ गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: Pune का Iron Fort लोहगढ़: Monsoon में घूमने की Best जगह, जानें इतिहास और Trekking का पूरा Plan

Venezuela Indian Sailor Death: ब्रेन, हार्ट, लंग्स सब गायब, वेनेजुएला से आए भारतीय नाविक के शव को लेकर गहराया रहस्य

Awarapan 2 | लगभग 19 साल बाद लौट रहा है Emraan Hashmi का आइकॉनिक किरदार, लेकिन डायरेक्टर Mohit Suri क्यों हुए फिल्म से बाहर?

महायुति का बड़ा दांव, विपक्ष ने खींचे हाथ, Sachin Ahir बने Maharashtra विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन