Kejriwal जमानत युक्त, 156 दिन बाद कैद से मुक्त, चांदगी राम अखाड़ा से घर तक रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सशर्त जमानत का आदेश दिए जाने के बाद राउज़ एवेन्यू अदालत ने जमानत बांड स्वीकार कर लिया है और उनका रिहाई ऑर्डर जारी कर दिया है। अदालत ने शीघ्र रिहाई के लिए विशेष संदेशवाहक के माध्यम से रिहाई वारंट भेजने के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल चांदगी राम अखाड़ा जाएंगे। चांदगी राम अखाड़ा से केजरीवाल घर तक रोड शो करेंगे। बस में भर-भरकर आप समर्थक, नेता और जीत कर आए कांसलर जुटे हुए हैं। एक तरह से एक बड़ा मैसेज देने की तैयारी आम आदमी पार्टी की तरफ से की जा रही है। बड़े बड़े कट आउट और उस पर स्लोगन जेल के ताले टूट गए अरविंद केजरीवाल छूट गए जैसे नारे लिखे नजर आ रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: Kejriwal गए तो थे जेल Delhi के CM बनकर, बाहर AAP के संयोजक बनकर निकले, सरकार चलाने में क्या आएंगी मुश्किलें?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने हालांकि 26 जून को आबकारी नीति से जुड़े एक अन्य मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वह उस दौरान न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में थे। 

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah