केजरीवाल ने छठ पूजा मनायी, राजनीति न करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देकर पूर्व किदवई नगर और राजा बाजार में बुधवार को छठ पूजा की और कहा कि यह राजनीति करने का वक्त नहीं है और हर किसी को प्रसन्नता के साथ ‘‘छठ महापर्व’’ मनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व है: केजरीवाल

एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि हर किसी को छठी मईया का आशीर्वाद लेना चाहिए और हर्षोल्लास के साथ छठ का पर्व मनाना चाहिए तथा इस मौके पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी मुश्किलों से कोविड-19 महामारी से निपटे हैं। कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को अपना ख्याल रखना चाहिए और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे