केजरीवाल ने बदली दिल्ली की तस्वीर, आतिशी बोलीं- अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

दिल्ली की सीएम बनने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि आज मैंने सीएम पद की शपथ ली है लेकिन यह हमारे लिए एक भावनात्मक क्षण है जब अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बदल दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम सबको अब बस एक ही काम करना है- अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना। 

इसे भी पढ़ें: Delhi CM oath ceremony: शपथ से पहले केजरीवाल से मिलने पहुंचीं आतिशी, राज निवास में शुरू हो गया नेताओं का आगमन

आप नेता ने कहा कि आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए। लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं। अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वासन दे रही हूं कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। मैं दिल्ली वालों को यह आश्वासन देना चाहती हूं अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हैं, अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे। 

प्रमुख खबरें

खाड़ी देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर: कतर के पीएम से की मुलाकात, ऊर्जा- व्यापार और सुरक्षा सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Mumbai Heavy Rains | मुंबई और आस-पास के जिलों में भारी बारिश का तांडव! सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान