'भगवान पंजाब के किसानों की रक्षा करें', केजरीवाल का दावा- कृषि कानूनों को पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी में केंद्र

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर पंजाब में प्रदर्शनकारी किसानों को कुछ हुआ तो भाजपा जिम्मेदार होगी। आपको बता दें कि पंजाब के किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर हैं। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी लेकिन अभी तक लागू नहीं की। 

आप प्रमुख ने कहा कि देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि जो तीन काले क़ानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें “पालिसी” कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की आप सरकार पर किसानों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 

इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र भी लिखा है जिसमें मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लोग केंद्र द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन न होने से परेशान और चिंतित हैं। शिवराज ने पत्र में कहा कि मैं बहुत दुःख के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूँ। आपने कभी भी दिल्ली में किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोक दिया है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि आपकी सरकार को किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है। आज दिल्ली के किसान परेशान और चिंतित हैं। केंद्र की कई किसान कल्याण योजनाओं को दिल्ली सरकार द्वारा लागू न करने के कारण किसान भाई-बहन इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आपको पत्र लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन चिंता की बात है कि आपकी सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, शिवराज ने आतिशी को लिखा पत्र, AAP ने दिया जवाब

शिवराज सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णयों को लेने के स्थान पर अपना रोना रोया है। 10 वर्षों से दिल्ली में आप की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आपको पत्र लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन चिंता की बात है कि आपकी सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया है। 

प्रमुख खबरें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

गोकुल डेयरी चुनाव: Rohit Pawar ने सरकार पर लगाया जनादेश की अनदेखी का आरोप

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा