केजरीवाल का दावा, भाजपा के ‘पंडित प्रकोष्ठ’ के कुछ सदस्य आप की ‘सनातन सेवा समिति’ में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘पंडित प्रकोष्ठ’ के कुछ सदस्य उनकी पार्टी की ‘सनातन सेवा समिति’ में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सहित पार्टी के कई नेता शामिल थे। सोमवार को आप प्रमुख ने घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में एक बार फिर सत्ता में आती है तो वह ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू करेगी।

उन्होंने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया। नए सदस्यों का स्वागत करने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति शुरू की और अब हम अपने पुरोहितों के लिए भी यह क्रांति शुरू कर रहे हैं।’’

उन्होंने आगे दावा किया कि आम आदमी पार्टी भाजपा के विपरीत अपने सभी वादे पूरे करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन पुजारियों के मार्गदर्शन में अपने पुजारियों को वादे के अनुसार 18,000 रुपये प्रदान करेंगे।’’ आगामी चुनाव आप के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है क्योंकि वह दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे