MVA की जीत पर Supriya Sule ने जताया आभार, Maharashtra में कृषि संकट पर जताई गहरी चिंता

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2026

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनावों में महा विकास अघाड़ी (MVA) के प्रदर्शन के बाद, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने राज्य में कृषि संकट और पानी की भारी कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई और स्थिति को "बेहद चिंताजनक" करार दिया। ग्रामीण समुदायों के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र करते हुए सुले ने कहा कि आप किसानों की बदहाली देख सकते हैं। हर जगह पानी की किल्लत है। हमारे जिले और पूरे राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं।" MLC चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने मतदाताओं और गठबंधन के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं, दोनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं मतदाताओं की बहुत आभारी हूँ। मैं महा विकास अघाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी बहुत आभारी हूँ और उनके काम की सराहना करती हूँ।

प्रमुख खबरें

Amazon ने Devices Division में 250 कर्मचारियों को निकाला, Software पद सबसे ज्यादा प्रभावित

WPL ऑक्शन में MI ने हासिल किए 95-97% टारगेटेड खिलाड़ी, Jhulan Goswami ने दी जानकारी

Varanasi और Nagpur MLC चुनाव में BJP की हार, Congress सांसद Mallu Ravi ने गिनाई जीत

विप चुनाव नतीजे 2027 की जीत की नींव: Akhilesh Yadav बोले, BJP का प्रदर्शन डबल हार