केजरीवाल ने बाढ़ राहत शिविरों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिये की मंत्रियों की तैनाती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की तथा दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित राहत शिविरों में उपयुक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों में मंत्रियों की तैनाती की। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों के लिए संबंधित मंत्रियों को रिपोर्ट करने, उनके साथ समन्वय एवं सहयोग करने के लिए आदेश जारी किये जाएंगे, ताकि बाढ़ राहत शिविरों में भोजन-पानी, शौचालय एवं बिजली जैसी समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार नयी व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री ने दक्षिण पूर्व जिले की जिम्मेदारी गृहमंत्री कैलाश गहलोत को , पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी भारद्वाज को,पूर्वोत्तर दिल्ली जिले की जिम्मेदारी लोक निर्माण मंत्री आतिशी को तथा उत्तरी जिले की जिम्मेदारी समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को दी है।

भारद्वाज ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी मंत्री को रिपोर्ट करेंगे और उनसे ही निर्देश लेंगे। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों को जो जिले सौंपे गये हैं, वे उन जिलों में तत्परता से काम कर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित लोगों को जरूरी सहयोग एवं सहायता प्राप्त हो। अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठक के दौरान केजरीवाल ने बाढ से उत्पन्न स्थिति पर विभिन्न विभागों की रिपोर्ट देखी तथा उनपर गहनता से चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Share Market में Black Friday! IT Stocks में भारी बिकवाली से Sensex 600 अंक टूटा।

Accenture की एक खबर ने डुबोया बाजार, Infosys और TCS जैसे दिग्गज शेयर 8% तक टूटे

सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

Iran खत्म हो चुका है, 10 सेंट भी नहीं मिलेंगे, Donald Trump ने तेहरान के दावों को किया खारिज