PM के जवाब का इंतजार, सरकार को पिटीशन की कॉपियां सौंप धरने से उठे केजरीवाल

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2026

अरविंद केजरीवाल धरने से उठ गए हैं और उनके द्वारा लाई गई तकरीबन 2.30 लाख पिटीशन को गाड़ियों में भरकर सरकार को सौंप दिया गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि, "E20 के खिलाफ़ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों की साइन की गई पिटीशन की कॉपी अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचा दी गई है। अब देश को प्रधानमंत्री के जवाब का इंतज़ार है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया था। जिसके बाद वे E20 पेट्रोल के खिलाफ 2.30 लाख से ज़्यादा याचिकाएं सौंपने जा रहे थे। इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, AAP नेता जैस्मीन शाह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ फिरोज शाह रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की E20 पेट्रोल को बढ़ावा देने की नीति के खिलाफ देश भर से इकट्ठा की गई याचिकाएं सौंपने के लिए हुए इस मार्च में करीब 100 लोग शामिल हुए। कई लोगों का आरोप है कि इथेनॉल-मिश्रित ईंधन का वाहन मालिकों पर बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, सरकार इस बारे में पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है।

ढांडा ने कहा, "लोग बहुत परेशान हैं; वे मुश्किल में हैं। 30 करोड़ वाहन खराब होने की कगार पर हैं और प्रधानमंत्री किसी की बात नहीं सुन रहे हैं। इथेनॉल को केवल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में थोपा जा रहा है... वहां से बचा हुआ इथेनॉल भारत में खपाया जा रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। लोगों की बात सुनी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री क्यों नहीं मिलेंगे? प्रधानमंत्री कह रहे थे कि वे युवाओं से भी नहीं मिलेंगे। फिर उन्हें मिलना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal PM आवास के लिए march करते हुए दिल्ली में रोके गए

प्रदर्शनकारियों को फ़िरोज़ शाह से आगे जाने की इजाज़त नहीं

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को 5, फ़िरोज़ शाह रोड से आगे बढ़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। पुलिस के एक सूत्र ने कहा किसी को भी 5, फ़िरोज़ शाह रोड से आगे जाने की इजाज़त नहीं होगी। हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स समेत काफ़ी सुरक्षा बल तैनात किए हैं। यह विरोध प्रदर्शन AAP द्वारा "इथेनॉल टाउन हॉल" आयोजित करने और E20 फ़्यूल के ख़िलाफ़ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करने के कुछ दिनों बाद हो रहा है। केजरीवाल ने इससे पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा था। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना