पंजाब में सीएम चेहरे के लिए जनता के पास जाएंगे केजरीवाल, लोगों की राय के लिए जारी किया नंबर

By अंकित सिंह | Jan 13, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से दमखम लगा कर उतरने की तैयारी में है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चला है। अरविंद केजरीवाल ने सीएम फेस को लेकर कहा कि हम पंजाब की जनता से इस पर राय लेंगे, उसके बाद नाम का ऐलान करेंगे। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने एक नंबर भी जारी किया है। नंबर है 70748 70748। इस नंबर पर व्हाट्सएप, एसएमएस या कॉल के जरिए लोग सीएम फेस को लेकर अपनी राय दे सकते हैं। नंबर 17 जनवरी को शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। माना जा रहा है कि केजरीवाल ने पब्लिक कनेक्ट के लिए नया फार्मूला ढूंढ लिया है उसी के तहत ऐसा किया जा रहा है। भगवंत मान को सीएम फेस घोषित करने वाले सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान हमारे बहुत प्यार हैं, मेरा छोटे भाई है, आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। हम भी कमरे में बैठकर कह रहे थे कि भगवंत मान को बना देते हैं लेकिन इन्होंने कहा कि नहीं जनता से पूछना चाहिए। भगवंत मान ने कहा ​कि जनता मुझे जो ज़िम्मेदारी देगी मैं वो ज़िम्मेदारी पूरी करूंगा, बंद कमरे में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने का सिलसिला बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के जवाब के आधार पर अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेगी। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच