केजरीवाल को मिला सेवाओं के नियंत्रण संबंधी अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव का साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा जिस पर अखिलेश ने कहा, “मेरी पार्टी आपके साथ है।” अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘यदि राज्यसभा में यह अध्यादेश गिर जाता है तो इससे 2024 के चुनाव से पूर्व एक बड़ा संदेश जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: गृह ज्योति मुफ्त बिजली योजना के तहत पंजीकरण 15 जून से शुरू होगा, कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री का बयान

केजरीवाल ने कहा कि हमने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ चर्चा की और हम उनका धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि वे राज्यसभा में हमारा समर्थन करेंगे। सपा प्रमुख ने आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का आश्वासन दिया और इस अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी करार दिया। यादव ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी आपके साथ है।’’ उल्लेखनीय है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इस अध्यादेश के खिलाफ भाजपा विरोधी दलों का समर्थन लेने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं ताकि जब इसे संसद में लाया जाये तो यह गिर जाए।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट