दुकानों पर लग रही भीड़ को देखते हुए केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में अब ई-टोकन से मिलेगी शराब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

दिल्ली सरकार ने शराब बिक्र के लिए अब ई-टोकन सिस्टम लागू किया है। सरकार ने यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड के मद्देनजर लिया है, ताकि दुकानों पर नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी किया है। इस लिंक पर जाकर शराब खरीदने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भर कर शराब खरीदने का समय ले सकता है। उसकी मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से BSF के दो, CISF के एक जवान की मौत

दिल्ली सरकार ने इन समस्याओं के समाधान के मद्देनजर ई-कूपन सिस्टम से शराब बिक्री कराने का फैसला लिया है, ताकि दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा सके और कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। लिहाजा, दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है। अगर आप शराब खरीदना चाहते हैं, तो इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए जाने का समय ले सकते हैं। आपकों दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएं और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शाॅप का पता सहित नाम अंकित करना होगा।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा