जहांगीरपुरी हिंसा पर बीजेपी का बड़ा आरोप, केजरीवाल सरकार के मुलाजिम कर रहे थे मस्जिद से पथराव, AAP का दूसरा नाम है दंगा पार्टी

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में आम आदमी पार्टी की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप का दूसरा नाम दंगा कराने वाली पार्टी है। ये हिंसक कार्रवाइयों की साजिश में शामिल रहती है। आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये षड़यंत्र की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग दंगों में शामिल होते हैं। जिस तरह की हिंसा जहांगीरपुरी में हुई। शांतिपूर्ण तरीके से निकल रही शोभायात्रा पर जो पथराव हुआ और गोलियां चलाई। उनकों बचाने के लिए दिल्ली पुलिस जब बीच में खड़ी हुई तो दिल्ली पुलिस पर भी गोलियां चलाई गई और पथराव हुआ।

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव: बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि जब मस्जिद से पथराव होता है तो आप एक्शन क्यों नहीं लेते हैं? आम आदमी पार्टी मस्जिद में काम कर रहे इमाम को तनख्वाह दे रही है। वो सरकारी मुलाजिम है। आप सरकार उन्हें अपने फंड से पैसा दे रही है। इसका मतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार के मुलाजिम वहां मस्जिद से पथराव कर रहे थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के मुलाजिम जिन्हें तनख्वाह सरकार देती है वो वहां पर पथराव कर रहे थे।  

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज