केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी पद के लिए आवेदन मांगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। वर्तमान एमडी मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। डीएमआरसी के एमडी के रूप में मंगू सिंह का कार्यकाल सितंबर, 2021 में समाप्त होने के बाद सरकार ने 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया था। डीएमआरसी के एमडी को दिल्ली सरकार मनोनीत करती है। डीएमआरसी में उसके अध्यक्ष सहित कुल 17 निदेशक हैं। इनमें से केन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा पांच-पांच (कुल 10) निदेशक मनोनीत किए जाते हैं, क्योंकि डीएमआरसी में दोनों की बराबर की भागीदारी है।

इसे भी पढ़ें: अमोल पालेकर पुणे के अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा- उनकी हालत में हो रहा है सुधार

विज्ञापन में कहा गया है कि एमडी की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल होगी। एमडी 65 साल की आयु प्राप्त करने या पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ई. श्रीधरन के 31 दिसंबर, 2011 को सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह ने एक जनवरी, 2012 को कार्यभार संभाला था। एमडी पद के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि चार मार्च है।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?