दिल्ली से अयोध्या तक फ्री तीर्थ यात्रा कराएगी केजरीवाल सरकार, कैबिनेट में मंजूरी कल

By सत्य प्रकाश | Oct 26, 2021

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। जहां कल देर शाम सरयू नदी पर आरती की। तो वही आज हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन के बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई । और इस दौरान देशवासियों के लिए विनती की। और दिल्ली से अयोध्या तक के लिए फ्री तीर्थ यात्रा का भी ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें: फैजाबाद जंक्शन बना अयोध्या का कैंट स्टेशन, संतों ने सरकार को दी बधाई

वही कहा कि दिल्ली के अंदर हमारी एक योजना है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना। इस योजना के तहत हम दिल्लीवासियों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराते हैं। इसमें वैष्णो देवी, शिर्डी महाराज, रामेश्वरम जी, द्वारिका जी, जगन्नाथ पुरी जी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन सहित कई सारे जगहों की हम तीर्थ यात्रा करवाते हैं कल सुबह हमने स्पेशल कैबिनेट मीटिंग रखी है दिल्ली में 11:00 बजे और इस तीर्थ यात्रा में अयोध्या को भी कल शामिल किया जाएगा और अब दिल्ली के लोग अयोध्या का राम जन्म भूमि पर रामलला का भी दर्शन कर पाएंगे इस योजना के तहत आना जाना खाना पीना सब कुछ सरकार द्वारा कराया जाता है इसमें जनता को कुछ नही देना पड़ता हैं। अयोध्या के लिए यह योजना कल दिल्ली की कैबिनेट में मंजूरी हो जाएगी वही कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में राम जी के दर्शन कराने के लिए सबका फ्री में अरेंजमेंट करेंगे जैसे दिल्ली में किया है वैसे उत्तर प्रदेश में भी किया जाएगा हमने भी अंशदान दिया है लेकिन जान ऐसा होना चाहिए जो दाहिना हाथ दे और बाएं हाथ को पता ना चले यह हमारे भगवान के बीच की बात है।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल