केजरीवाल सरकार की पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन 960 यात्रियों को लेकर पहुंची अयोध्या

By सत्य प्रकाश | Dec 04, 2021

अयोध्या. दिल्ली से केजरीवाल सरकार की पहली स्पेशल अयोध्या दर्शन ट्रेन यात्रा आज 960 यात्रियों को लेकर अयोध्या पहुंची। जहां अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के अधिकारियों के द्वारा लोक नृत्य व फूलों से स्वागत किया गया। वहीं 2 दिन की इस यात्रा में श्री रामलला का दर्शन के साथ अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे जिसके बाद पुनः दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें: 500 वर्षों तक संघर्ष करता रहा अयोध्या, अब नही सहेगा अन्याय: योगी आदित्यनाथ

 इस यात्रा में यात्री अमर ने केजरीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली वालों के लिए श्रवण कुमार हैं। आज इस यात्रा के माध्यम से हम लोग अयोध्या पहुंचे हैं जहां प्रभु श्री राम का दर्शन करेंगे और हम लोगों का सौभाग्य है कि आज अयोध्या पहुंचे है। और रामलला से दुआ करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सभी दुख दर्द समाप्त हो।

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत