केजरीवाल सूरत में आज करेंगे बैठक, राज्य में पार्टी की चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

सूरत। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां आज यानी बृहस्पतिवार को बैठक और संवाददाता सम्मेलन करेंगे। राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बुधवार देर रात यहां पहुंचे और कहा कि उनकी पार्टी अगले कुछ सप्ताह में पार्टी अपना एजेंडा गुजरात के लोगों के साथ साझा करेगी। इस एजेंडे में लोगों के लिए उन योजनाओं का जिक्र है जिन पर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर काम करेगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सीनेट की एक समिति ने भारत के साथ रक्षा साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया

यह उनकी राज्य के लिए दूसरी यात्रा है। केजरीवाल ने सूरत हवाई अड्डे पहुंचने पर कहा,‘‘ पूर्व में मैं कई बार गुजरात आया हूं और राज्य की जनता ने बहुत स्नेह दिया। गुजरात के लोग भाजपा के 27 वर्षों के शासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने लोगों से बात की कि वे क्या चाहते हैं और अगले कुछ हफ्तों में हम अपना एजेंडा उनके सामने रखेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: नीट विवाद : ‘छात्राओं को अंत: वस्त्र उतारने पर विवश करने’ के आरोप में दो और लोग गिरफ्तार

केजरीवाल के गुजरात में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात ईकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने बुध‍वार को कहा कि लोगों को ‘रेवड़ी संस्कृति’ के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य और भारत की हालत श्रीलंका जैसी बन सकती है जो फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पाटिल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह जाहिर तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे जिन्होंने गुजरात में सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। भाजपा शासित राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आप भी चुनाव में किस्मत आज़माने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह