'केजरीवाल की इमानदारी, सारे बेईमान पर पड़ेगी भारी', BJP-Congress पर AAP का पोस्टर वार

By अंकित सिंह | Jan 25, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना तेज कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को बेईमान करार दिया है। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में केजरीवाल को दर्शाया गया है और कैप्शन दिया गया है, 'केजरीवाल की इमानदारी, सारे बेईमान पर पड़ेगी भारी'। इस सूची में राहुल गांधी का नाम शामिल था, जिससे आप और कांग्रेस के बीच विवाद शुरू हो गया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना, कहा- मासूम सा चेहरा लेकर झूठ बोलने आ जाते हैं

उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का "अपमान" करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की। "आपने (अरविंद केजरीवाल) शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह का अपमान किया। अब, वह साक्षात्कार में कहते हैं कि मनमोहन सिंह सबसे ईमानदार प्रधान मंत्री थे। उन्हें डॉ. सिंह की पत्नी से माफी मांगनी चाहिए। आप गठबंधन के लिए कांग्रेस से भीख मांग रहे थे।" दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज