केजरीवाल ने अपने आवास पर गुजरात के सफाई कर्मचारी के परिवार की मेजबानी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां अपने आवास पर गुजरात के एक सफाई कर्मचारी और उसके परिवार की दोपहर के भोजन पर मेजबानी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के सफाई कर्मचारी हर्ष सोलंकी ने अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक सरकारी स्कूल और एक अस्पताल का भी दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि सोलंकी ने केजरीवाल को बी.आर. आंबेडकर की एक तस्वीर भी भेंट की।

इसे भी पढ़ें: डीएलएफ को नई परियोजना से 1,800 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कहा था, ‘‘ कल (सोमवार) मैं सोलंकी जी की अपने दिल्ली स्थित आवास पर मेजबानी करूंगा और उनके साथ दोपहर का भोजन करूंगा। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus