भरूच की रैली में बोले केजरीवाल, दिल से दिल का रिश्ता बनाने गुजरात आया, AAP को एक मौका दीजिए

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

अरविंद केजरीवाल मिशन गुजरात पर है और लोगों से ये कह रहे हैं कि अगर ईमानदार सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। जिसके बाद आप के संयोजक ने जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजपी और कांग्रेस पार्टी सिर्फ अमीरों को अमीर बना रही है लेकिन मैं आपको कहता हूं कि हमें एक मौका दे दो हम आपकी गरीबी दूर कर देंगे। हम लोग आपके साथ खड़े हैं और हम गरीबों और आम लोगों की पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के सरकारी स्कूलों की बहुत बुरी हालत है। लाखों बच्चों का भविष्य ख़राब हो रहा है, लेकिन दिल्ली की तरह गुजरात भी बदल सकता है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में में जज, अफ़सर और रिक्शेवाले के बच्चे एक ही बेंच पर बैठकर पढ़ते हैं। बीजेपी वाले व्हाट्सएप पर चला रहे हैं "केजरीवाल के सरकारी स्कूल ख़राब हैं।"मैं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल जी को आमंत्रित करता हूं, आइए, हमारे स्कूल और अस्पताल देखिए। ऐसे ही मत आलोचना करिए। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए  कांग्रेस तो अब खत्म है, है कि नहीं है। कांग्रेस के अच्छे नेताओं से कहना चाहता हूं आ जाओ। देश के 2 सबसे अमीर आदमी गुजरात से आते हैं। देश के सबसे ग़रीब आदिवासी भी गुजरात से ही आते हैं। कांग्रेस और बीजेपी अमीरों के साथ खड़ी है। अमीरों को और अमीर बना रही है। आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी है।

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट