प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी

PM Modi
ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की। मालूम हो कि वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। राष्ट्र की प्रगति में इस राज्य ने अतुलनीय योगदान दिया है।

इसे भी पढ़ें: Corona Cases In India | देश में कोविड-19 के 3,324 नए मामले, 40 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। मैं राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं।’’ उन्होंने मराठी में भी लोगों को बधाई दी। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में अधिक वजन के पीछे होती हैं यह पांच मुख्य वजहें, जानिए परफेक्ट फिगर पाने के उपाय

महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।’’ अपने गृह राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री ने गुजराती में भी बधाई दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़