केजरीवाल ने डॉ. अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक गृह का किया उद्घाटन, बोले- बुजुर्गों की सभी जरूरतों का रखा गया ख्याल

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कांटी नगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए जो निवास बना है वो बहुत ही अच्छा बना है, इसमें बुजुर्गों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा गया है। एक कमरे में 2 या 3 लोगों को ही रखा जाएगा। इस निवास में बुजुर्गों के लिए खेलने की व्यवस्था, डॉक्टर, दवाई, खाने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल  

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए बनाया गया निवास स्थान बहुत शानदार बना हुआ है। मैं घूम कर आया हूं। बड़े-बड़े कमरे, अच्छे स्नानघर, फिजियोथेरेपी, डॉक्टर जैसी सारी सुविधाएं हैं। आपका अपना बेटा मुख्यमंत्री है, किसी चीज़ की कमी नहीं होने देंगे। इसी बीच उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोग वैसे तो अपने घरों में रहें तो बहुत अच्छा है क्योंकि घर जैसी व्यवस्था कहीं नहीं मिलती हैं। लेकिन अपना घर छोड़कर जिन्हें मजबूरी में यहां रहना पड़ेगा उन लोगों को ऐसा प्रतीत नहीं होना चाहिए कि उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव