हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

aap BJP himachal
अंकित सिंह । Apr 9 2022 10:11AM

अनूप केसरी, सतीश ठाकुर एवं इकबाल सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साधा।

पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने काफी पहले इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल में ही हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी को अब हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर एवं उनके अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अनूप केसरी, सतीश ठाकुर एवं इकबाल सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी, संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष श्री इक़बाल सिंह जी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है। आप की यूपी में भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री ने पंजाब सरकार पर की टिप्पणी तो आगबबूला हुए AAP विधायक ! बोले- हम भ्रष्टाचार नहीं, शासन करना जानते हैं

आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हिमाचल के थे और भ्रष्टाचार को खत्म करने का आह्वान किया था। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आग्रह किया कि यदि वे राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को चुनें। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, हम जानते हैं कि अच्छे स्कूल, उत्कृष्ट अस्पताल कैसे बनाएं जाते हैं तथा निर्बाध पानी और बिजली की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाती है। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयराम ठाकुर के स्थान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़