छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया: तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा समारोहों पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया है।

इसे भी पढ़ें: सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आधिकारिक आदेश में कहा है, ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इसे अपने घरों में ही मनाएं।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘छठ पूजा पर यह प्रतिबंध लगा कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वाचलियों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से तिवारी के बयान पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने पर उत्तरप्रेदश में अपने बूते पर चुनाव लड़ सकता है जदयू

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल