कांग्रेस से गठबंधन को बेताब केजरीवाल, विपक्षी रैली में राहुल को किया आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

नयी दिल्ली। आप ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा नीत राजग सरकार को घेरने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित पार्टी की ‘‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’’ रैली में आमंत्रित किया है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ‘‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’’ रैली में आमंत्रितों में शामिल हैं जिसका आयोजन यहां 13 फरवरी को होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘रैली में आमंत्रित अन्य नेताओं में शरद पवार, शरद यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं।’’ आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप के इस कार्यक्रम में वे सभी शामिल होंगे जिन्होंने इस महीने के शुरू में कोलकाता में आयोजित बनर्जी की रैली में हिस्सा लिया था। 

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर