केजरीवाल ईमानदार, नहीं कर सकता भ्रष्टाचार, बीजेपी पर फिर भड़के दिल्ली के पूर्व सीएम

By अंकित सिंह | Oct 16, 2024

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि अगर भगवा पार्टी सत्ता में आई तो वह उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त बिजली योजना को खत्म करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्यों को रोक रही है। पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को रोकने के लिए उन्हें जेल भेजा था। अपको बता दें कि छह महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। 

भाजपा पर वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली में काम क्यों रोकना चाहते हैं? मैंने दिल्ली में ऐसा काम किया है जो आज तक देश में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 22 राज्यों में उनकी सरकारें हैं। वे दिल्ली में किए गए काम को दोहराने में सक्षम नहीं हैं। वहां के लोग अब उनसे पूछने लगे हैं कि काम क्यों नहीं हो रहा है. इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी जीत के बाद वे सोचने लगे कि अगर दिल्ली में काम जल्द नहीं रोका गया तो पूरे देश में उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी और AAP सत्ता में आ जाएगी।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह शराब नीति मामले में जेल में थे तो उन्हें इंसुलिन न देकर उनकी हत्या करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि मेरा शुगर लेवल बढ़ा हुआ है और मुझे रोजाना चार इंसुलिन इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। उन्होंने (भाजपा) मुझे जेल में डाल दिया। मेरी किडनी खराब हो जाती और इंसुलिन की कमी के कारण मेरी मृत्यु हो सकती थी। उनकी साजिशों के बावजूद आपके आशीर्वाद से मैं जेल से बाहर आ सका।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पटाखों पर बैन को लेकर नोटिफिकेशन जारी, सरकार ने बिक्री को लेकर इस तारीख तक लगाया प्रतिबंध

पूर्व सीएम ने कहा कि सब जानते हैं कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। केजरीवाल भ्रष्टाचार नहीं कर सकताय़ फिर उन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों किया? ऐसा इसलिए है क्योंकि वे उस काम को रोकना चाहते थे जो मैं दिल्ली में आपके लिए कर रहा हूं और जो सुविधाएं मैं आपको प्रदान कर रहा हूं, उन्हें रोकना चाहते थे। जब वह जेल में थे तो भाजपा पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके जमानत पर बाहर आने के बाद आप सरकार ने टूटी सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम फिर से शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट