परसों मैं जेल जा रहा हूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा, सरेंडर से पहले केजरीवाल ने जारी किया मैसेज

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह रविवार को तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रमुख, जो इस समय दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 21 दिन की अंतरिम जमानत पर हैं, ने दावा किया कि उनके शरीर में हाल ही में एक गंभीर बीमारी के लक्षण दिखे हैं, उन्होंने चिकित्सा परीक्षणों की आवश्यकता पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं, पंजाब में AAP कैंडिडेट के समर्थन में केजरीवाल-मान का रोड शो

 इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं। जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आप अपना ख्याल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा