NEET-CBSE Scam पर Kejriwal का बड़ा हमला, PM Modi से कहा- 'अक्षम' Pradhan को तुरंत हटाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और हालिया नीट-यूजी विवाद का हवाला देते हुए केजरीवाल ने मंत्री को अक्षम और निकम्मा बताया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, केजरीवाल ने लाखों छात्रों के भविष्य पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीबीएसई की परीक्षा के मूल्यांकन में एक "बड़ा घोटाला" सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

छात्रों की मांग है कि पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया उन छात्रों के लिए मैन्युअल रूप से की जाए जो इसके लिए अनुरोध करते हैं, पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ किया जाए और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए।

केजरीवाल ने शिक्षा विभाग की तकनीकी खामियों की भी आलोचना की और डिजिटल प्रक्रिया के दौरान छात्रों को हुई कठिनाइयों से संबंधित एक किस्सा सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरे एक मित्र ने मुझे अपनी बेटी के बारे में बताया, जिसने 40 बार कोशिश करने के बाद ही लॉग इन किया। उनका पेमेंट गेटवे काम नहीं कर रहा है। उन्होंने जो स्कैन किए हैं, वे सभी धुंधले हैं। क्या इसी तरह वे भारत को 21वीं सदी का राष्ट्र बनाएंगे? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सीधी अपील करते हुए अपने संदेश का समापन किया और कहा, तो प्रधानमंत्री कम से कम इतना तो कर सकते हैं; हमारे देश के लाखों बच्चों को एक ‘अक्षम और निकम्मे’ शिक्षा मंत्री की वजह से सदमे से नहीं गुजरना चाहिए। प्रधानमंत्री को धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत एक मिनट के भीतर बर्खास्त कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tonbo Imaging के शेयर की 66 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग, BSE पर 1,162 रुपये पर खुला

Karwa Chauth पर रॉयल और खूबसूरत लुक के लिए चुनें 6 ट्रेंडिंग Saree डिजाइन

Prabhasakshi NewsRoom: Saudi Arabia में हालात बिगड़ते ही भारतीय जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, अब तक 13 हजार से ज्यादा लौटे

India China LAC Tension | अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ टकराव जारी: ITBP प्रमुख के खुलासे के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला