केजरीवाल और LG बैजल ने कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने की कार्ययोजना पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को बताया कि दिल्ली सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर रोजाना अधिकतम 45,000 मामलों के हिसाब से इस महामारी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। बैठक में दिल्ली में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों और संपूर्ण कार्य योजना पर चर्चा हुई। एक बयान के अनुसार, ‘‘दिल्ली सरकार बुनियादी स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो तैयारियां कर रही है, उसे रेखांकित करते हुए सभी व्यापक तैयारियों पर एक समग्र प्रस्तुति दी गयी।’’

इसे भी पढ़ें: UP की बड़ी खबरें: पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक, किसानों को किया गया 9501.91 करोड़ रुपये का भुगतान

इसके अलावा आठ सदस्यीय एक और समिति गठित की गई थी, जिसे संक्रमण की तीसरी लहर का असर कम करने और प्रबंधन की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तीसरी लहर के दौरान बच्चों को बचाने के लिए सुझाव देने के वास्ते बालरोग कार्यबल गठित किया गया है। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल और यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में दो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं, ताकि वायरस के स्वरूप का पता लगाया जा सके।

दिल्ली सरकार तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियों के तहत 5,000 युवाओं को चिकित्सकों और नर्सों की मदद के लिये प्रशिक्षित करेगी। स्वास्थ्य सहायकों अथवा सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को नर्सिंग और स्वास्थ्य देखभाल का दो सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम 28 जून से शुरू होगा और प्रत्येक बैच में 500 लोग होंगे। सरकार महत्वपूर्ण दवाओं का भंडार भी तैयार करने पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट