केजरीवाल ने किया साफ, दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि के बावजूद दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, कई लोग अटकल लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है।

एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और तीन महापौरों के साथ कोविड-19 की स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की थी। रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 41,000 के पार चली गयी और मृतक संख्या 1,327 पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका