केजरीवाल का मिशन उत्तराखंड! 9 अगस्त को पहुंचेंगे देहरादून, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। यहां अब तक चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच होती रही है। इन सबके बीच इस बार आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता दिखा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया लगातार उत्तराखंड को लेकर अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल एक बार फिर से 9 अगस्त को देहरादून पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अपनी इस यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लोगों से कुछ और बड़े वादे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, सप्ताहिक बाजार खोलने की मांग की

आपको बता दें कि उत्तराखंड के अलावा अरविंद केजरीवाल की पार्टी की नजर पंजाब और गुजरात पर भी टिकी है। इसके अलावा वह गोवा में भी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। इन दिनों आम आदमी पार्टी अपने विस्तार पर लगातार फोकस कर रही है। दिल्ली के बुराड़ी विधायक संजीव झा अभी बिहार में लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी आम आदमी पार्टी अखिलेश यादव से गठबंधन कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में कितना मजबूत दावा पेश कर रही है। लेकिन यह बात भी सच है कि आप अपनी दिल्ली की राजनीति को विस्तारित करने की योजना में है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा