'केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी, उनका ध्यान शराब पर...', दिल्ली के नतीजों पर बोले अन्ना हजारे

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चस रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से पीछे हैं। इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए, जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: रुझानों से गदगद BJP, हर्ष मल्होत्रा बोले- उजागर हुआ केजरीवाल का कुशासन और भ्रष्टाचार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

दुर्गा पूजा पास घोटाले में ED पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री Indranil Sen गिरफ्तार

बिहार में आठ महीने के भीतर होगा सभी बांधों की सुरक्षा का व्यापक ऑडिट

Delhi High Court ने जेल नियमों की अनदेखी पर DG Prisons को थमाया अवमानना नोटिस

Spain Train Crash: तोलेदो में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 68 यात्रियों की मौत