दिल्ली में चुनावी तारीखों के ऐलान पर बोले केजरीवाल, इस बार काम और गाली गलौज की राजनीति के बीच मुकाबला

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से काम करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि चुनाव की तारीख़ का एलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फ़ेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं। 

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र सचदेवा का संजय सिंह और राघव चड्ढा पर निशाना, बोले- चुनाव अफसरों को धमका रहे AAP नेता

 देश की राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है। 

प्रमुख खबरें

छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक सीढ़ी न बनाएं: Raghav Chadha ने Congress पर साधा निशाना

West Bengal में Drugs माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 2.4 करोड़ Cash, Gold बरामद, Suvendu Adhikari ने सराहा

Ram Mandir Fund और Student Protest पर सरकार चुप क्यों? Kharge ने PM Modi-HM Shah से माँगा जवाब

Enqube Ethicals IPO: 3,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल