Gujarat Election के नतीजों पर बोले केजरीवाल, भाजपा का किला भेदने में सफल रहे, अगली बार जीतेंगे

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

गुजरात चुनाव में अपनी ताकत झोंकने वाले आम आदमी पार्टी को निराशा हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसे बड़ी सफलता मान रही है। गुजरात में इन 5 सीटों पर जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही गुजरात के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि अगली बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा के किले को फतह करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को 13% वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि 10 साल पहले बनी पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी बनना गर्व की बात है। देश में बहुत कम राष्ट्रीय पार्टी हैं, उनमें से आम आदमी पार्टी एक है। 

इसे भी पढ़ें: क्या है वो मोदी मंत्र जिससे कमल की जड़ें नर्मदा किनारे की मिट्टी में ऐसे गहराई से गड़ी और इसकी पंखुड़ियां मचल कर खिल उठी

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे इसुदन गढ़वी ने कहा कि मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है, ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी जब भाजपा ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी। पहली बार में मेरे 5-6 उम्मीदवार विधायक बन रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर कहा कि एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को No. 1 राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार