तिरंगे की सिर्फ बात करते हैं केजरीवाल, ना खुद की डीपी पर लगाया Tiranga और ना AAP के सोशल मीडिया मंचों पर

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2022

नयी दिल्ली। भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देशभर में 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया। जिसको कई विपक्षी पार्टियों ने भी स्वीकारा। जिसमें ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस', ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस इत्यादि पार्टियां शामिल हैं लेकिन आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी ने इस अभियान से अभी तक दूरियां बनाई हुई हैं।


तिरंगा बनाम तिरंगा की राजनीति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तू-तू मैं-मैं की खूब राजनीति होती है लेकिन इस बार एक कदम बढ़कर दोनों के बीच में तिरंगे की राजनीति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्नान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे में तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा समेत अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी तिरंगा रैली निकाल रहे हैं। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की 

आपको बता दें कि भाजपा ने दिल्ली में 25 लाख तिरंगा बांटने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत हर परिवार तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश है। जबकि आम आदमी पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना तैयार की है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को तिरंगा दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व