Swati Maliwal assault case: केजरीवाल के PA बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, सबूत मिटाने की धारा जोड़ी गई

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

दिल्ली पुलिस ने आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार के खिलाफ साक्ष्य मिटाने और गलत जानकारी देने के लिए आईपीसी की धारा जोड़ी है। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल पर हमला करने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराधी को गलत जानकारी देना) जोड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि धारा 201 में अपराध में सबसे बड़े अपराध के लिए दी गई सजा का छठा हिस्सा कारावास का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach | संसद सुरक्षा में चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

दिल्ली लौटने से पहले वह मुंबई में थे। पुलिस कुमार को दो बार मुंबई ले गई। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि उसने अपने मोबाइल फोन को मुंबई में फॉर्मेट किया था, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसने इसे कहां फॉर्मेट किया था या उस व्यक्ति का जिसके साथ उसने डेटा साझा किया था।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी